
क्या आपको लगता है कि आपका यौन जीवन सुस्त या नीरस हो गया है? अगर हाँ, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बढ़ती उम्र के अलावा, कुछ अन्य कारणों के चलते ऐसा होना स्वाभाविक है। रोजमर्रा की भागदौड़ कभी-कभी हमें इतना थका देती है कि अपने साथी के साथ संभोग करने का विचार हमारे मन में आने वाला सबसे आखिरी विचार होता है। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि स्वस्थ यौन जीवन न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए भी बहुत जरूरी है। अगर किन्ही कारणों से आपकी कामेच्छा प्रभावित है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस लेख के माध्यम से, हम आपको लिबिडो अर्थात कामेच्छा बढ़ाने के लिए 10 उपयोगी खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी देंगे।
ज़रूर पढ़े – महिला हस्तमैथुन से जुड़े 7 दिलचस्प तथ्य
जरा सोचिए, यह जानकर आपको कैसा लगेगा अगर हम आपसे कहें कि तरबूज या [amazon_textlink asin=’B074DXB9SB|B01965DYYS|B074QVL2MY|B00A48154S’ text=’चॉकलेट’ template=’ProductLink’ store=’bestofmeplugin-21|bestofme-usa-20|bomcanada-20|besofme-21′ marketplace=’IN|US|CA|UK’ link_id=’3541c474-ddbd-11e8-80cc-57cdd22db26a’] जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का एक छोटा सा हिस्सा खाने से भी आपकी कामेच्छा में काफी वृद्धि हो सकती है? जी हाँ। यह बिल्कुल सच है। पूरी जानकारी के लिए लेख पढ़ते रहें।
तरबूज

शायद आप नहीं जानते कि तरबूज एक प्राकृतिक वियाग्रा है। तरबूज रक्त वाहिकाओं पर वियाग्रा के समान प्रभाव उत्पन्न करता है, जिससे [amazon_textlink asin=’B07JDH92ZY|B0154O5FYC|B01D7S07TU|B00OCTC76A’ text=’आपकी कामेच्छा में बहुत तेजी से वृद्धि’ template=’ProductLink’ store=’bestofmeplugin-21|bestofme-usa-20|bomcanada-20|besofme-21′ marketplace=’IN|US|CA|UK’ link_id=’5bfaa3d3-ddbd-11e8-828f-c509e777b51a’] होती है। यदि आप खुद को यौन संबंध बनाने के मूड में लाना चाहते हैं, तो संभोग से पहले तरबूज या तरबूज से बनी स्मूथी का सेवन करें।
एस्पेरेगस/शतावर/सतावर/शतावरी

कामेच्छा बढ़ाने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह हिस्टामाइन के उत्पादन को बढ़ाता है।[amazon_textlink asin=’B00KT06BWM|B01FJJNTKY|B013TRCDBO|B07DCY1GW8′ text=’एस्पेरेगस/शतावर/सतावर/शतावरी’ template=’ProductLink’ store=’bestofmeplugin-21|bestofme-usa-20|bomcanada-20|besofme-21′ marketplace=’IN|US|CA|UK’ link_id=’db77344d-ddbd-11e8-91c7-fd4598167bc3′] विटामिन बी से भरपूर है। चाहे आप मर्द हैं या औरत, अगर आप खुद की कामेच्छा को बढ़ाना चाहते हैं, तो इस स्वादिष्ट सब्जी को आपने आहार का एक “जरूरी” हिस्सा बना लें।
रूचिरा/मक्खन फल/एवोकैडो

पिछले कुछ वर्षों से रूचिरा/मक्खन फल/एवोकैडो ने लोगों में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। कई देशों में, एवोकैडो लोगों के सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक बन गया है। शायद आप नहीं जानते, लेकिन कई देशों में लोग रूचिरा/मक्खन फल/एवोकैडो को सिर्फ अपनी कामेच्छा बढ़ाने के लिए ही खाते हैं।
मिर्च

यह हैरानी की बात नहीं कि गरमा-गर्म मिर्चें आपके यौन जीवन को भी गर्मजोशी से भर देती हैं। कैप्सैकिन सक्रिय मुख्य घटक है जो गर्म मिर्च बनाता है। कैप्सैकिन उन रसायनों की रिहाई को बढ़ावा देता है, जो हृदय गति को बढ़ाते हैं और एंडोर्फिन की रिहाई को ट्रिगर करते हैं।
ज़रूर पढ़े – बड़ी उम्र की महिला के साथ बैडरूम में हावी कैसे हों
इस प्रकार, मिर्च का सेवन ऊर्जा, कामेच्छा और शारीरिक तापमान को बढ़ावा देता है और आप यौन संबंध के समय पूरा आनंद ले सकते हैं।
चॉकलेट

यदि आप अपने यौन जीवन एवं संभोग के क्षणों में सुधार करना चाहते हैं, तो चॉकलेट के कुछ टुकड़ों का सेवन करने पर जरूर विचार करें। चॉकलेट में रेड वाइन से भी अधिक एंटीऑक्सिडेंट और ऐसे रासायनिक उत्तेजक होते हैं, जो फेनाइलेथैलामाइन को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं। यह रसायन आपको उत्साह की भावना देता है और शरीर का तापमान बढ़ाकर कामेच्छा बढ़ाने में मदद करते हैं।
नींबू

तनाव, आपकी घटी हुई कामेच्छा का सबसे प्रमुख कारण है। जाहिर है, अगर कोई तनाव होगा, तो सेक्स करने के लिए मन ही नहीं करेगा अर्थात तनाव के कारण सेक्स करने का ख्याल भी मन में नहीं आएगा। एक बेहतर यौन साथी बनने के लिए आपको खुद के जीवन से थकान, चिंता और दुविधा को निकालना ही पड़ता है।
ज़रूर पढ़े – महिला साथी को बिस्तर में कैसे खुश किया जाता है
नींबू का सेवन, इन सब समस्याओं का सबसे आसान समाधान है। नींबू तनाव के लिए सबसे बढ़िया प्राकृतिक राहत है। एक गिलास पानी या चाय के कप में नींबू का एक टुकड़ा डालने से आप चिंताओं से मानसिक रूप से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू का सेवन, तनाव खत्म करके, आपकी कामेच्छा एवं ऊर्जा को बढ़ाता है और आपके यौन संबंधों को एक नई परिभाषा देता है।
अखरोट

अगर आप चाहते हैं कि आपका साथी यौन संबंधों के लिए आपकी तारीफ करे, तो अपने नाश्ते में अखरोट शामिल कर लें। अखरोट एल-आर्जिनिन का एक बड़ा स्रोत हैं। एल-आर्जिनिन नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाती है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाती है। इससे पुरुषों को (जननांग में) जरूरी तनाव मिलता है। अखरोट के अलावा कई अन्य नट्स भी होते हैं, जिनमे ओमेगा 3 फैटी एसिड के उच्च स्तर होते हैं और यह सभी एक स्वस्थ कार्डियोवैस्कुलर प्रणाली को बनाए रखने में मदद करते हैं।
ढींगरी/ऑयस्टर
यदि आप ऑयस्टर पसंद करते हैं, तो यह यौन संबंधो के मामले में, आपके सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं।
इन एपेटाइज़र को सबसे प्रभावी एफ़्रोडाइजियस माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, “बहुत सारे शेलफिश जैसे ऑयस्टर, क्लैम्स, केकड़ों, लोबस्टर इत्यादि जिंक में समृद्ध होते हैं। इनके सेवन से सेक्स हार्मोन के उत्पादन में तेजी से वृद्धि होती है।
जैतून

जैतून पुरुषों और महिलाओं दोनों में कामेच्छा को उत्तेजित करने के लिए एक आदर्श भोजन माना जाता है। प्राचीन समय में लोग, अपनी आकर्षकता बढ़ाने के लिए जैतून का सेवन किया करते थे। इसके अलावा पुरुषों को हरी जैतून खाने से विशेष बढ़ावा मिलता है, जबकि काले जैतून महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।
ज़रूर पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने में सेक्स क्या भूमिका निभाता है?
शहद

क्या आप जानते हैं कि मध्ययुगीन काल में शैंपेन की बजाय शादियों में शहद का उपयोग किया जाता था? शायद उस युग में भी लोग जानते थे कि शहद कामेच्छा को उत्तेजित करने में अहम भूमिका निभाता है।
शहद, बोरॉन में समृद्ध है, जो खनिज टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजेन के चयापचय को बढ़ाने के सबसे बढ़िया है। अगर संभव हो, तो अपनी चाय में पर्याप्त शहद डालें और संभोग के समय अपने साथी को हैरान कर दें।
क्या इस विषय में आपका कोई प्रश्न हैं ? हमारे विशेषज्ञ से ज़रूर पूंछे।
ककड़ी, कद्दू के बीज, केसर, जिन्सेंग, और अंडे, वास्तव में आपकी कामेच्छा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।